Railway NTPC Graduation Level Admit Card 2025:- हर साल लाखों उम्मीदवार भारतीय रेलवे में नौकरी पाने के लिए RRB NTPC (Non-Technical Popular Categories) परीक्षा में हिस्सा लेते हैं। यह परीक्षा ग्रेजुएशन लेवल पर आयोजित की जाती है और इसके ज़रिए क्लर्क, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अपरेन्टिस, स्टेशन मास्टर जैसी प्रमुख पोस्ट्स पर भर्ती होती है। अगर आपने Railway NTPC 2025 का आवेदन भरा है, तो आपके लिए अगला सबसे जरूरी कदम है, एडमिट कार्ड डाउनलोड करना।
Railway NTPC Admit Card 2025 न केवल परीक्षा में बैठने की अनुमति देता है, बल्कि इससे आपको परीक्षा केंद्र, शिफ्ट टाइमिंग और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलती हैं। लेकिन बहुत से उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करने में दिक्कत होती है जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर भूल जाना, वेबसाइट पर लिंक न मिलना या सही समय पर लॉगिन न कर पाना।
इस ब्लॉग में हम आपके हर एक सवाल का जवाब देंगे एडमिट कार्ड कब आएगा, कहां से डाउनलोड करें, और परीक्षा के दिन किन बातों का रखें ध्यान। तो आइए, जानते हैं पूरी जानकारी आसान भाषा में।
Railway NTPC Graduation Level Admit Card 2025 Summary
Recruitment Agency | Railway Recruitment Board (RRB) |
Article Name | Railway NTPC Graduation Level Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें – पूरी जानकारी |
Post Name | Graduate Level Posts |
CEN No. | 05/2024 |
Total Post | 8113 |
Exam Type | CBT 01 |
Admit Card Status | Released |
RRB NTPC Admit Card Release Date | 01 June 2025 |
RRB NTPC Graduate Level Exam Date | 05 to 24 June 2025 |
RRB NTPC Admit Card Download Link | rrbapply.gov.in |
Helpline Number | 9986638753 |
Helpline Email | rrb.help@csc.gov.in |
Railway NTPC Graduation Level Admit Card 2025 कब जारी होगा?
यदि आपने रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल भर्ती 2025 का फॉर्म भरा है, तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट है। रेलवे द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि Railway NTPC Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें, किस दिन किस उम्मीदवार का एडमिट कार्ड जारी होगा, और किन जरूरी बातों का ध्यान रखना है।
रेलवे की परीक्षा पॉलिसी के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से ठीक 4 दिन पहले जारी किया जाता है। यह नियम पिछले वर्षों में भी लागू रहा है और 2025 में भी यही प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
परीक्षा तिथि | एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि |
---|---|
5 जून 2025 | 1 जून 2025 |
6 जून 2025 | 2 जून 2025 |
7 जून 2025 | 3 जून 2025 |
8 जून 2025 | 4 जून 2025 |
E-Call Letter में क्या जानकारी मिलेगी?
जब आपका एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा, तो आपको एक E-Call Letter का लिंक दिखेगा। उस पर क्लिक करने पर आपको निम्न जानकारी प्राप्त होगी:
- परीक्षा केंद्र का नाम
- पूरा पता (Address)
- रिपोर्टिंग टाइम
- शिफ्ट (Shift) की जानकारी
- रोल नंबर और परीक्षा कोड
नोट: यदि यह ऑप्शन अभी नहीं दिखता है, तो इसका मतलब है कि आपकी परीक्षा तिथि अभी 4 दिन दूर है। उस हिसाब से पुनः लॉगिन करें।
Railway NTPC Admit Card 2025 परीक्षा केंद्र पर क्या करें और क्या न करें?
क्या ले जाना जरूरी है?
- कलर प्रिंट में एडमिट कार्ड
- ओरिजिनल ID Proof (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID आदि)
- एक पासपोर्ट साइज फोटो (सुरक्षा के लिए)
- परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।
क्या नहीं ले जाना है?
- मोबाइल फोन
- कैलकुलेटर
- स्मार्ट वॉच / डिजिटल वॉच
- ब्लूटूथ डिवाइस
- कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
सख्त नियम: परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक वस्तु ले जाने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
Railway NTPC Graduation Level Admit Card 2025 डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया
अब बात करते हैं सबसे जरूरी सवाल की – Railway NTPC Admit Card कैसे डाउनलोड करें? नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं:
Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
जो वेबसाइट दिखाई देगी वो होगी – rrbapply.gov.in इसे ओपन करें।
Step 2: Admit Card सेक्शन चुनें
वेबसाइट पर एडमिट कार्ड से संबंधित एक लिंक मिलेगा, जिस पर लिखा होगा:
“Railway NTPC Admit Card 2025” इस पर क्लिक करें।
Step 3: लिंक में से एक चुनें
आपको दो लिंक दिए जाएंगे:
- Link 1 (Primary)
- Link 2 (Alternate)
अगर एक लिंक पर लोडिंग में समस्या हो रही है, तो दूसरे लिंक का उपयोग करें।
Step 4: रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य डिटेल डालें
- रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
- जन्मतिथि (Date of Birth) भरें
- कैप्चा कोड डालें
- “Login” या “Submit” बटन पर क्लिक करें
इसके बाद आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
RRB NTPC Admit Card 2025 अगर रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं?
अगर आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है।
- वेबसाइट पर “Already have an account” या “RRB Apply” विकल्प पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए नीचे दिए किसी एक चीज़ का उपयोग करें:
- आधार कार्ड
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- रजिस्टर्ड ईमेल आईडी
- पासवर्ड भूल गए हैं? तो “Forgot Password” पर क्लिक करें।
- सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर देख सकते हैं।
RRB NTPC Admit Card 2025 Download Links
Download Admit Card | Click Here |
Download Exam City Slip | Click Here |
Take Mock Test | Click Here |
Download Revised Exam Notice | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
Join WhatsApp Channel | Click Here |
Home Page | Sacchi Sarkari.com |
निष्कर्ष
Railway NTPC परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। अगर आप इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो सबसे पहले एडमिट कार्ड की प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा करें। समय पर डाउनलोड करें, सभी दस्तावेज़ तैयार रखें और परीक्षा की तैयारी में कोई कसर न छोड़ें।
अगर इस लेख से आपको मदद मिली हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें जो इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं।